Type Here to Get Search Results !

भंवरलाल रंगा (भा) का गंगा प्रसादी महोत्सव मनाया दी सच्ची श्रद्धांजलि।

 


पहले नौवें दिन की रस रस्म अदायगी फिर दसवें दिन की बैठकर फिर एक दिन छोड़ गंगा प्रसादी महोत्सव रखा गया। जैसा कि पूर्व में बताया गया है कि श्री भंवरलाल रंगा (भा) शिक्षक और एक समाजसेवी थे साथ ही आप भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय रहें। इतनी जिम्मेदारियों के भलीभांति निर्वहन के बाद भी पाक-साफ सामाजिक बनें रहना इनके विशिष्ट कार्य कौशल का सशक्त उदाहरण है। 


रविवार शाम परिवारजनों ने आचार्यों की बगेची,बीकाजी टेकरी के पास में गंगा प्रसादी महोत्सव रखा एवं (भा) को सच्ची श्रद्धांजलि दी। हजारों की तादाद में सर्वसमाज आचार्यों की बगेची पहुँचा। सगे-संबंधियों का आना तो प्राकृतिक माना जा सकता है लेकिन राजनीतिक हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लग जाना ओर उस पर भी उनका घंटो बैठना भंवरीया भा के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। स्वयंसेवी संस्थाओं में .


* रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट

* श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल,

* राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ

इत्यादि के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने (भा) के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किएँ। 

(भा) के तीन पुत्र ( शिवयुगललक्ष्मी) ने बताया कि हम तीनों भाईयों का ये पूरा-पूरा प्रयास रहेगा कि हम भा के बताएँ रास्तें पर चलें "भा" जीवनपर्यन्त सामाजिकता के रास्तें चलें थे।

भा के भतीजे रंगा राजस्थानी राहुल ने कहा कि भा बड़े प्रखर विद्वान थे साथ ही बातूनी एवं चंचल भी थे। भा जहाँ खड़े होते थे वहाँ उन्हीं की आवाज सुनाई देती थी। उदासीनता से दूर रहकर एक सक्रिय सामाजिक जीवन जीने वाले "भा" उदारता में भी रचे-बसें थे।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के वर्तमान सचिव रामकुमार हर्ष ने भा के अनुशासनिक रवैये की भूरी-भूरी प्रंशसा की।

* समाज से शक्ति रतन रंगा, नवल व्यास, हनुमान पुरोहित काला हर्ष, अश्विनी कुमार रंगा, गोपाल रंगाश्री, कमल रंगा, भैरूरतन (सन्नू), सुशील कुमार रंगा, चंद्र शेखर रंगा, सूरज रतन रंगा, नरेन्द्र कुमार रंगा, नितिन रंगा उपस्थित रहें। लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल सदस्य में लक्ष्मण पुरोहित, राजेश पुरोहित, भुवनेश आचार्य, विजय कुमार छिंपा, प्रेम छिंपा, पंकज छिंपा इत्यादि आएं। 

राजनीतिक खेमें से भाजपा कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डाॅ बी.डी.कल्ला (कांग्रेस से पूर्व मंत्री ) विजय आचार्य, मोहन सुराणा, गोपाल गहलोत, भंवर पुरोहित, अरविंद किशोर आचार्य ने बैठकों में शिरकत की संवेदना व्यक्त की। वहीं गंगा प्रसादी महोत्सव में रविवार देर रात जेठानंद व्यास ( विधायक पश्चिम) ने भा के तेल चित्र पर पर पुष्प अर्पित किएँ।

Post a Comment

0 Comments